सोनो: सोनो थाना के सामने खड़े जब्त वाहनों से बनी रहती है दुर्घटना की आशंका,प्रशासन मौन
Sono, Jamui | May 20, 2024 सड़कों को जाम से मुक्त रखने की जिम्मेदारी संभालने वाली पुलिस व परिवहन विभाग खुद अपने कार्यों से आम लोगों को परेशानी में डाल रही है। यहां थाना के सामने एनएच 333ए पर ही जब्त वाहनों को खड़ा किया जाता है। इनमें से कई ट्रक महीनों से जब्त है। जब्त ट्रकों के सड़क के किनारे खड़ा रहने से अन्य वाहनों के साथ ही पैदल चलने वाले लोगों को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा।