मंझनपुर: अकीदत के साथ सम्पन्न हुआ मरहूम सैयद जाकिर हुसैन रिजवी का चेहल्लुम, इमामबाड़ा चक गुलाम आलम में उमड़ा जनसैलाब
अग्निशमन विभाग के पूर्व डिप्टी डायरेक्टर रहे मरहूम सैयद जाकिर हुसैन रिजवी का चेहल्लुम रविवार को लगभग 1 बजे पूरे अकीदत और एहतराम के साथ सम्पन्न हो गया। इस मौके पर जनपद के कोसम इनाम निवासी मरहूम रिजवी की याद में इमामबाड़ा चक गुलाम आलम में मजलिस का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने शिरकत कर उन्हें खिराज-ए-अकीदत पेश किया।