रामपुर: पहाड़ी गेट पर मोटरसाइकिल की टक्कर से ग्राम रमन्ना निवासी 4 वर्षीय बच्चा हुआ घायल, जिला अस्पताल में भर्ती
Rampur, Rampur | Sep 11, 2024 थाना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रमन्ना निवासी शहादत अपनी पत्नी और बच्चे को पहाड़ी गेट पर दवाई दिलाने गए थे। चिकित्सक से दवाई दिला रहे थे। तभी उनका 4 वर्षिय बच्चा माहे नूर सड़क पर चला गया। सड़क पर तेज़ रफ़्तार मोटरसाइकिल की टक्कर से बच्चा घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।