रामपुर: पारिवारिक विवाद को लेकर मोहल्ला बिलासपुर गेट नई बस्ती में एक युवक ने घर में रखा जहरीला पदार्थ खाया युवक की हालत बिगड़ी
Rampur, Rampur | Sep 11, 2024 कोतवाली गंज क्षेत्र के मोहल्ला बिलासपुर गेट नई बस्ती में पारिवारिक विवाद को लेकर एक युवक ने घर में रखा जहरीला पदार्थ खा लिया जिससे युवक की हालत बिगड़ गई युवक को इलाज के लिए परिवार के लोगों ने जिला अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड में भर्ती करवाया है जहां पर युवक का उपचार चल रहा है डॉक्टर ने कहा है कि युवक की स्थिति खतरे से बाहर है जल्द ही युवक पूरी तरह से ठीक होगा