रामपुर: रामपुर में यादव समाज के लोगों ने फर्जी एनकाउंटर बंद कराने की मांग को लेकर डीएम के माध्यम से गृह मंत्री को भेजा ज्ञापन
Rampur, Rampur | Sep 11, 2024 रामपुर में बुधवार को यादव समाज के लोगों ने आज कलेक्ट्रेट में पहुंचकर डीएम के माध्यम से हिंदुस्तान के गृह मंत्री को ज्ञापन भेज कर मांग की है कि फर्जी एनकाउंटर बंद होना चाहिए। मंगेश यादव की हत्या को लेकर बेहद नाराज हैं यादव समाज के लोग, उन्होंने आज एक बैठक अंबेडकर पार्क में की और उसके बाद कलेक्ट्रेट में आए जहां पर उन्होंने कहा कि फर्जी एनकाउंटर बंद होना चाहिए