बालाघाट: शनि प्रतिमा स्थापना महोत्सव: बालाघाट में श्रद्धा और भक्ति से मनाया गया स्थापना दिवस
बालाघाट के मेन रोड स्थित सराफा मार्केट के प्राचीन शनि मंदिर में शनिवार को शनि प्रतिमा स्थापना महोत्सव श्रद्धा और आस्था के साथ दोपहर लगभग 12 बजे मनाया गया। मंदिर में भगवान शनिदेव के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। भक्तों ने तेल अभिषेक कर सुख-समृद्धि और कष्टों से मुक्ति की कामना की। पूरे दिन मंदिर परिसर जय शनिदेव के जयकारों और भक्ति गीतों से गूंज