ग्राम कोटपार गणेश में जमीन को लेकर दो महिलाओं के बीच विवाद हो गया। बताया गया कि एक महिला ने करीब डेढ़ साल पहले दूसरी महिला को टपरिया बनाने के लिए जगह दी थी। दोपहर विवाद बढ़ने पर आरोप है कि दूसरी महिला ने गालियां दीं और पत्थर फेंककर पैर में चोट पहुंचाई। बीच-बचाव करने पर घर के लोग आए। घायल महिला ने थाना बरेली पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई ।