दरियापुर: कपड़े में लिपटी लावारिश बंदूक बरामद, दरियापुर थाना पुलिस ने शुरू की जांच
Dariapur, Saran | Oct 16, 2025 गुरुवार को शाम 4बजे पुलिस ने दी जानकारीबताया दरियापुर थाना पुलिस गश्त के दौरान कोयला गांव के पास कपड़े में लिपटी एक बंदूक बरामद की।स्थानीय युवकों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और कपड़ा खोलने पर हथियार मिला। पुलिस ने बंदूक जब्त कर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले का शीघ्र उद्भेदन किया जाएगा।