गढ़वाल मैदान में अग्निवीरों की बम्पर भर्ती होनी है। 02 फरवरी से 13 फरवरी तक यह भर्ती का आयोजन होना है। रविवार को दिन के बारह बजे सेना भर्ती कार्यालय में इस बात की जानकारी देते हुए अधिकारियों ने बताया कि इस भर्ती रैली में सूबे के बारह जिलों के अभ्यर्थी हिस्सा लेंगे ।