घोसी: सुकियामा फल्गु नदी पूल से जिला खनन निरीक्षक ने दो ओवरलोडेड बालू से लदे हाईवा को किया जब्त
जिला खनन निरीक्षक ने सुकियामा फल्गु नदी पूल के समीप से बालू से लदे दो ओवरलोडेड हाइवा को जब्त कर लिया। इस संदर्भ में घोसी पुलिस ने बताया कि जिला खनन निरीक्षक छापेमारी करने जा रहे थे इसी बीच सुकियामा फल्गु नदी पूल से बालू से लदे दो ओवरलोडेड हाइवा पर नजर पड़ी। त्वरित कार्रवाई करते हुए जिला खनन निरीक्षक ने हाइवा की कागजात की जांच किया गया।