लखनादौन: धूमा नगर के मुख्य बाजार में तेज रफ्तार ट्रक ने मवेशी को मारी टक्कर, मवेशी की मौत
लखनादौन विकासखंड के धूमा थाना अंतर्गत मुख्य बाजार में आज दिन मंगलवार को रात करीब 9:30 बजे तेज रफ्तार और बेलगाम ट्रक ने एक मवेशी को तेज चक्कर मार दी। टक्कर की वजह से मवेशी बुरी तरह से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने बहुत प्रयास के बाद भी मवेशी को नहीं बचा पाए हैं तो वहीं अब पूरे मामले में स्थानीय प्रशासन पर उंगलियां उठ रही हैं।