बांसवाड़ा: नयागांव के पास अज्ञात बाइक ने राहगीर को मारी टक्कर, पुलिस ने घायल को एमजी अस्पताल पहुंचाया
सदर थाना क्षेत्र स्थित नयागांव में एक सड़क हादसे में एक पैदल चलकर घर जा रहे व्यक्ति गंभीर रूप से घायल सड़क पर पड़ा हुआ था इस दौरान वहां से गुजर रहे पुलिस वाहन ने घायल व्यक्ति को देख कर वाहन रोका और उसे उपचार के लिए एमजी अस्पताल में लेकर आए। कांतिलाल ने बताया कि हरदार पुत्र हुरा निवासी तोरणीया का उपचार के बाद वार्ड में भर्ती कर लिया है।