बनमनखी: शादी में अनोखी पहल: गिफ्ट के स्थान पर फलदार पौधा भेंट कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश
जानकीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत चांदपुर भंगहा पंचायत निवासी सह श्रृंगी ऋषि सेवा फाउंडेशन के पूर्णिया जिला प्रबंधक बसंत यादव ने एक सराहनीय पहल के तहत वर्षों से शादी समारोहों में पारंपरिक उपहारों की बजाय पौधे भेंट करने की परंपरा को जारी रखा है।