हुलासगंज थाना की पुलिस ने शुक्रवार को थाना क्षेत्र के अलग अलग स्थानों पर छापेमारी कर मोबाइल झपट्टमार गिरोह में शामिल दो युवकों को चोरी के मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों में गया जिला के महकार थाना क्षेत्र के मीरा पुर गांव निवासी कौशल कुमार तथा एक अन्य है। थाना प्रभारी अरविंद किशोर ने मामले की जानकारी दी।