किशनगढ़: NH-48 पर ओवरब्रिज की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, चेतावनी- निर्माण नहीं हुआ तो होगा बड़ा आंदोलन
NH-48 पर ओवरब्रिज की मांग को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन चेतावनी—निर्माण नहीं तो होगा बड़ा आंदोलन शुक्रवार दोपहर 1:00 बजे मिली जानकारी ग्राम पाटन में NH-48 पर ओवरब्रिज निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीण ग्राम पंचायत के सामने एकत्रित हुए और विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने कहा कि यदि जल्द निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ तो आगामी दिनों में बड़ा जनआंदोलन किया जाएगा।