मांझी: भभौली में 700 साल पुराना पीपल का पेड़ गिरने से सड़क जाम और बिजली आपूर्ति ठप
Manjhi, Saran | May 27, 2026 मांझी के भभौली गांव स्थित बांध सड़क पर बुधवार की दोपहर एक विशाल पीपल का पेड़ अचानक गिर पड़ा। जिससे आवागमन पूरी तरह बाधित हो गई। पेड़ गिरने के बाद आसपास के कई गांव के लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा वहीं बिजली के पोल क्षतिग्रस्त हो जाने से बिजली आपूर्ति ठप हो गई। गांव के बुजुर्ग लोग इस पेड़ का उम्र करीब 700 वर्ष पुराना बता रहे हैं।