धमतरी: अंग्रेज़ जमाने से काम कर रहे कोटवार अपनी विभिन्न मांगों को लेकर धरने पर बैठे
कोटवार संघ ने बताया कि विगत कई सालों से प्रदेश के कोटवार अपनी ज्वलंत समस्याओं के निराकरण के लिए संघर्षरत है। एवं संघ के माध्यम से शासन प्रशासन का ध्यान आकर्षित करते आ रहे है। परंतु कोटवारों के ज्वलंत एवं मानवीय समस्याओं पर शासन द्वारा कोई पहल नहीं किया जा रहा है। जिसके कारण प्रदेश के कोटवार एवं उनका परिवार निराशा के दौर से गुजर रहा है।