गुना नगर: करोद गांव के पास तालाब में डूबने से एक छात्र की हुई मौत जांच में जुटी पुलिस
गुना जिले के बजरंगगढ़ थाना क्षेत्र के करोद गांव में 2 सितंबर को तालाब में नहाने गए जीतू पुत्र पूरनलाल जाटव उम्र 16 साल की 3 सितंबर को तैरती हुई लाश मिली है। जिला अस्पताल में परिजनों ने बताया, एक दिन पहले नहाने गया था, वापस नहीं लौटा। पुलिस ने शव का जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है।