मड़ियाहू: असवां गांव में सरकारी जमीन से कब्जा हटाने गई पुलिस टीम पर हमला, आरोपी गिरफ्तार
जौनपुर के रामपुर थाना क्षेत्र के असवां गांव में सरकारी भूमि से अवैध कब्जा हटाने के बाद पुलिस टीम पर हमला किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी ऋषभ यादव को गिरफ्तार कर लिया है। आपको बता दें कि राजस्व विभाग की टीम गांव स्थित भीटा खाते की सरकारी जमीन से अवैध कब्जा हटाने पहुंची थी।