काशनगर थाना क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट मे ं बुजुर्ग की मौत हो गई। मृतक की पहचान मौरा गांव निवासी ललित महतो (60) के रूप में हुई है। इस घटना का वीडियो शनिवार शाम सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।यह घटना बीते 1 दिसंबर को हुई थी। मौरा गांव में कमल महतो की पत्नी फूलों देवी अपनी जमीन पर घर का निर्माण करा रही थीं।