बिंद: बकरा गांव में घास के बोझे का 11 हजार वोल्ट तार से हुआ संपर्क, महिला झुलसी
Bind, Nalanda | Jun 18, 2026 बिंद थाना क्षेत्र के बकरा गांव में गुरुवार को बिजली करंट लगने से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला की पहचान बकरा गांव निवासी सुबोध राउत की पत्नी रूबी देवी के रूप में की गई है।जानकारी के अनुसार रूबी देवी गांव के खंधा से घास काटकर घर लौट रही थीं। इसी दौरान रास्ते में नीचे झूल रहे 11 हजार वोल्ट के बिजली तार से उनके सिर पर रखे घास के बोझे का संपर्क हो