रामसनेही घाट: जयचंदपुर में कुएं में गिरी गाय का एसडीआरएफ और फायर ब्रिगेड ने चलाया रेस्क्यू अभियान, लेकिन गाय की हो गई मौत
जयचंदपुर गांव में कुएं में शुक्रवार/शनिवार की रात एक गाय गिर गई थी।एसडीआरएफ फायर ब्रिगेड और राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची। ग्रामीणों के साथ मिलकर बचाव कार्य किया गया।शुक्रवार/ शनिवार की रात करीब 12:30 बजे गाय को कुएं से बाहर निकाला गया लेकिन तब तक गाय की मौत हो चुकी थी। नायब तहसीलदार उमेश द्विवेदी भी घटनास्थल पर पहुंचे थे।