अजीतमल: इमलिया ओवरब्रिज के समीप दर्दनाक हादसा, ट्रक की टक्कर से पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली, 2 की मौत, 13 घायल
कोतवाली क्षेत्र में नेशनल हाईवे-19 पर सोमवार मंगलवार की मध्यरात्रि करीब डेढ़ बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 13 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और हाईवे पर लंबा जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस, डायल-112, फायर ब्रिगेड और टोल प्लाजा अनंतराम की टीम ने ग्रामीणों की मदद से राहत