जबलपुर: कांग्रेस नेता जीतू पटवारी का पुतला दहन, मुख्यमंत्री पर टिप्पणी से बढ़ा विवाद, यादव महासभा का प्रदर्शन
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के खिलाफ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी द्वारा की गई कथित अभद्र टिप्पणी को लेकर प्रदेश की राजनीति में उबाल आ गया है। इस बयान के विरोध में जबलपुर के मालवीय चौक पर यादव महासभा के कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए जीतू पटवारी का पुतला दहन किया। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए यादव महासभा के जिला अध्यक्ष रामकु