पलिया: 39वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल पलिया में सैनिक सम्मेलन संपन्न, कमांडेंट ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।
पलिया में कमांडेंट श्री रबीन्द्र कुमार राजेश्वरी की अध्यक्षता में सोमवार को सैनिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन की शुरुआत एसएसबी गीत और समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। अपने संबोधन में कमांडेंट ने जवानों को पूर्ण निष्ठा, कड़े अनुशासन और गरिमा के साथ कर्तव्य निर्वहन की सीख दी।