विदिशा नगर: पुण्यतिथि पर समाजसेवा की मिसाल, प्राचार्य का हुआ सम्मान
विदिशा शहर के वरिष्ठ समाजसेवी रहे रतन शाह की 30वीं पुण्यतिथि पर कच्छी धर्मशाला में गुरुवार सुबह 11 बजे श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में एडिशनल एसपी प्रशांत चौबे, पूर्व वित्त मंत्री राघवजी भाई और जिला शिक्षा अधिकारी एसपी सिंह जाटव मौजूद रहे।रतन शिक्षा न्यास के पदाधिकारियों ने बताया कि पिछले 27 वर्षों से न्यास समाजहित में काम कर रहे है ।