संग्रामपुर: दो माह से ट्राई साइकिल के लिए भटक रही दिव्यांग महिला, संग्रामपुर के शिविर में उठाई आवाज, मिला आश्वासन
दो महीने से ट्राई साइकिल के लिए बुनियादी केंद्र संग्रामपुर का चक्कर लगा रही एक दिव्यांग महिला ने प्रशासनिक उदासीनता से परेशान होकर सहयोग शिविर में अपनी पीड़ा अधिकारियों के सामने रखी। इस संदर्भ में शनिवार को दोपहर 2 बजे महिला ने बताया कि कई बार आवेदन और लगातार कार्यालय आने के बावजूद अब तक उसे ट्राई साइकिल उपलब्ध नहीं कराई गई, जिससे दैनिक जीवन और आवागमन में