हरदा: 1 अक्टूबर तक हरदा जिले में रेत-बजरी खनन पर रोक, अवैध उत्खनन पर होगी सख्त कार्रवाई।
Harda, Harda | Jul 1, 2026 मानसून के दौरान पर्यावरण संरक्षण और नदी-नालों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर सिद्धार्थ जैन ने जिले में रेत-बजरी के उत्खनन पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने के आदेश जारी किए हैं। आदेश के अनुसार 1 अक्टूबर 2026 तक जिले के सभी नदी-नालों से रेत-बजरी का खनन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।