गिरिडीह: हूल दिवस पर डीसी कार्यालय में अमर वीर सिदो-कान्हू समेत हूल विद्रोह के सभी महानायकों को जिला प्रशासन ने दी श्रद्धांजलि
हूल दिवस के अवसर पर मंगलवार को 11 बजे डीसी ऑफिस में गिरिडीह जिला प्रशासन द्वारा अमर वीर शहीद सिदो-कान्हू सहित हूल विद्रोह के सभी महानायक वीरों को श्रद्धापूर्वक नमन किया गया। इस अवसर पर उपायुक्त, रामनिवास यादव ने अमर वीर शहीद सिदो-कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।।