मोकामा: मोकामा के मरांची में ट्रक की टक्कर से महिला की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
Mokameh, Patna | Jun 5, 2026 मोकामा के मरांची थाना क्षेत्र स्थित बादपुर गांव में शुक्रवार सुबह सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार सुबह करीब 5 से 6 बजे के बीच एक अनियंत्रित ट्रक ने महिला को जोरदार टक्कर मारते हुए गढ्ढे में जा गिरा जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आशंका जताई जा रही है कि चालक को झपकी आने के कारण ट्रक अनियंत्रित हो गया।