जसवंतनगर: विकास नगर में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में रुक्मिणी विवाह का हुआ वर्णन, कथा के दौरान श्रद्धालुओं की उमड़ी भारी भीड़
बलरई के विकास नगर में श्रीमद्भागवत कथा संपन्न हुई। कन्नौज से आए व्यास आचार्य ब्रजेश कुमार द्विवेदी ने रुक्मिणी विवाह और सुदामा चरित्र का वर्णन किया। रुक्मिणी-कृष्ण विवाह को प्रेम-विश्वास और सुदामा-कृष्ण मित्रता को निष्कपट प्रेम का प्रतीक बताया। मुकेश पाठक और बीना पाठक परीक्षित बने। यज्ञ में ब्रजेश, योगेश, राकेश, विवेक, विपुल और आरती ने सहयोग किया।