अकबरपुर: किशरवल रोड पर तेज रफ्तार बाइक ने युवक को मारी जोरदार टक्कर, युवक की उपचार के दौरान हुई मौत
रनिया थाना क्षेत्र के किशरवल रोड पर तेज रफ्तार बाइक ने युवक को जोरदार टक्कर मार दी।जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।वहीं उपचार हेतु उसे अस्पताल भिजवाया गया।जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।थाना प्रभारी दिनेश गौतम ने बताया कि मृतक की पहचान सुजीत प्रकाश निवासी हंकरपुर मुसहरी बाजार जिला गोपालगंज, बिहार के रूप में हुई है।