सिवनी: सिवनी की बेटी नोशीन नाज़ ने जापान में लहराया परचम, दो गोल दागकर बनीं ‘मैन ऑफ द मैच’
Seoni, Seoni | May 30, 2026 सिवनी जिले की प्रतिभाशाली खिलाड़ी नोशीन नाज़ ने एक बार फिर जिले, प्रदेश और देश का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। शनिवार को बताया गया कि जापान में आयोजित अंडर-18 टूर्नामेंट में मलेशिया के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए नोशीन ने दो गोल दागे और अपनी टीम की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।