मंझनपुर: फ़ैज़ीपुर गांव में करंट से उठी चिंगारी बनी कहर, छप्पर में लगी भीषण आग, दो बाइक जलकर राख
फैजीपुर गांव के बाहर बने एक छप्पर में अचानक लगी भीषण आग ने कुछ ही पलों में तबाही मचा दी। आग इतनी तेजी से भड़की कि मौके पर खड़ी दो मोटरसाइकिलें धू-धू कर जल गईं और पूरा छप्पर राख में तब्दील हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आग लगते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीण जान बचाने के साथ-साथ आग बुझाने में जुट गए।