नाथनगर: महाशिवरात्रि पर बाबा मनसकामना नाथ मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
नाथनगर स्थित महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर रविवार को करीब आठ बजे बाबा मनसकामना नाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। अहले सुबह से ही मंदिर परिसर में जलाभिषेक के लिए भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं। शिवभक्तों ने भगवान भोलेनाथ का जल, दूध और बेलपत्र अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।