विदिशा नगर: पेयजल संकट को लेकर कांग्रेस का हमला, नगरपालिका को बताया हर मोर्चे पर विफल
शहर में बढ़ती पेयजल समस्या को लेकर कांग्रेस ने नगर पालिका पर गंभीर आरोप लगाए हैं। गुरुवार दोपहर 1 बजे कांग्रेस प्रवक्ता अरुण अवस्थी ने कहा कि भीषण गर्मी के बावजूद शहर के कई वार्डों में लोगों को पर्याप्त पेयजल उपलब्ध नहीं हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि नगर पालिका नागरिकों को मूलभूत सुविधाएं देने में पूरी तरह विफल साबित हुई है।