फेनहारा: रतनवा मधुबनी मुख्य सड़क पर वाहन जांच के दौरान पुलिस ने 3 बाइक और 420 बोतल नेपाली शराब के साथ 1 तस्कर को किया गिरफ्तार
फेनहारा थाना पुलिस ने रतनवा मधुबनी मुख्य सड़क पर वाहन जांच अभियान के दौरान तीन बाइक, 420 बोतल नेपाली शराब के साथ एक शराब तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। इस संदर्भ में प्रभारी थानाध्यक्ष अभिषेक पासवान ने शनिवार को शाम 5 बजे बताया कि रतनवा मधुबनी मुख्य सड़क पर तीन मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति को 14 पेटी सोफिया नेपाली शराब के साथ पकड़ा गया।