परसिया: चौकी मोहल्ले से महादेव के लिए कांवड़ लेकर निकले भोले भक्त, कांवड़ यात्रा से सड़कें हुईं धर्ममय
चौकी मोहल्ला राम नगर से मंगलवार को दो बजे कांवड यात्रा निकाली गई। कांवड यात्रा चौरागढ के महादेव मंदिर तक जाएगी। भगवान का कांवड के जल से अभिषेक किया जाएगा। मंगलवार को साढे पांच बजे कांवड यात्रा परासिया अंबेडकर चौक से बेलगांव के लिए रवाना हो गई। बेलगांव में कांवड यात्रा का आज विश्राम किया जाएगा। इसके बाद कांवड यात्रा आगे प्रस्थान करेगी।