सीकर जिले के रीणु गांव में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट होने का मामला सामने आया है। सोमवार शाम 7:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार इस संबंध में परिवादी दिनेश ने मामला दर्ज कराया कि रविवार को ताराचंद और उसके साथ आए लोगों ने खेत में सफाई कर रहे उसके और उसके परिवार के लोगों के ऊपर हमला कर दिया। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।