बिजनौर: गांव फजलपुर में दबंगों ने एक युवक को मारपीट कर किया घायल जांच में जुटी पुलिस
Bijnor, Bijnor | Aug 16, 2024 बिजनौर जनपद के थाना मंडावर क्षेत्र के गांव फजलपुर में पुरानी रंजिश के चलते कुछ दबंगों ने आकाश नाम के एक युवक पर हमला कर दिया और घायल करने के बाद फरार हो गए। घायल अवस्था में पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को बिजनौर जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। फिलहाल पुलिस मामले में जांच पड़ताल कर रही है