बिजनौर: शेरकोट में अफजलगढ़ रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से अज्ञात युवक गंभीर रूप से घायल
Bijnor, Bijnor | Aug 16, 2024 बिजनौर जनपद के शेरकोट थाना क्षेत्र में अफजलगढ़ रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को स्थानीय सीएचसी में भर्ती कराया जहां से हालत नाजुक देखते हुए डॉक्टर ने उसको जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है। घायल अज्ञात युवक की जिला अस्पताल में भी हालत चिंताजनक बनी हुई है।