जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय द्वारा बुधवार शाम 7.00 बजे जानकारी देते हुए बताया गया कि शिक्षा मंत्री श्री मदन दिलावर गुरुवार को बालोतरा जिले के दौरे पर रहेंगे।निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शिक्षा मंत्री श्री मदन दिलावर गुरुवार प्रातः 5.30 बजे जोधपुर से प्रस्थान कर प्रातः 8.30 बजे सिणधरी पहुंचेंगे। जहां वे आदर्श विद्या मंदिर के नवीन भवन का लोकार्पण करेंगे।