सांगानेर: विश्व पर्यावरण दिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जयपुर की झालना में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
जयपुर में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान उन्होंने आमजन से अधिक से अधिक पेड़ लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण वर्तमान समय की सबसे बड़ी जरूरत है। बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए पेड़ लगाने चाहिए।