डोमचांच: डोमचांच में कोडरमा गिरिडीह रोड में 20 दिनों से खुली नाली बनी हादसों का कारण, दुकानदारों ने की कार्रवाई की मांग
डोमचांच नगर क्षेत्र में पिछले करीब 20 दिनों से सड़क किनारे खुली और क्षतिग्रस्त नाली लोगों के लिए खतरा बनी हुई है। नाली पर पर्याप्त स्लैब नहीं होने के कारण राहगीरों और ग्राहकों को आने-जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।