मध्यप्रदेश ईको पर्यटन विकास बोर्ड के तत्वावधान में वन विभाग द्वारा तहसील सिलवानी के कैम्प जमुनिया में स्कूली विद्यार्थियों के लिए अनुभूति कैम्प का आयोजन किया गया। यह कैम्प “हम हैं धरती के दूत, अब अकेले नहीं” थीम पर आधारित रहा, जिसका उद्देश्य बच्चों को प्रकृति, पर्यावरण और वन्यजीव संरक्षण के प्रति जागरूक करना था।