फूलपुुर: बहरिया में सड़क हादसे में अधिवक्ता की हुई मौत, क्षेत्र में शोक का माहौल
प्रयागराज के बहरिया थाना क्षेत्र के गमरहटा निवासी अधिवक्ता शरद यादव की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि शनिवार देर रात करीब 11:30 बजे बहरिया के आगे ईदगाह के पास हादसा हुआ, जिसमें उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।घटना की जानकारी रविवार सुबह 11 बजे मिली। सूचना मिलते ही परिवार और क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।