बरेली के कैंट थाना क्षेत्र के नकटिया में मिट्टी के चूल्हे पर खाना बनाते समय कुकर फटने से नन्ही देवी और उनके तीन बच्चे झुलस गए। सभी को जिला अस्पताल के बर्न वार्ड में भर्ती कराया गया है। 7 वर्षीय देवांश की हालत गंभीर बताई जा रही है। आर्थिक तंगी के कारण परिवार चूल्हे पर खाना बना रहा था।