शिवपुरी नगर: मछावली तिराहे पर गेहूं बेचकर लौट रहे एक युवक के साथ कुछ लोगों ने की मारपीट और छीने पैसे व मोबाइल, मामला दर्ज
करैरा थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम मछावली रामनगर के रहने वाले रामसिंह परिहार ने जानकारी देते हुए बताया की उसका बेटा अजयपाल परिहार करैरा मंडी में गेंहू बेचकर लौट रहा था। तभी मछावली तिराहे पर गांव के ही कुछ दबंग मिले और उससे शराब के लिए पैसे मांगने लगे। जब उसने पैसे देने की मना किया तो उसके साथ मारपीट कर दी और उसकी जेब में रखे पैसे और मोबाईल छीन लिए।