फरेंदा: सोनाबंदी चौराहे के पास वाहन की चपेट में आने से पिता की मौत, पुत्र गंभीर हालत में
गुरुवार को 4 बजे लोटन से शादी का कार्ड देकर वापस लौट रहे पिता पुत्र एक अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए। जिसमें पिता की मौके पर ही मौत हो गई और बेटे की हालत गंभीर बनी हुई है। सूचना पाकर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि वाहन की तलाश के लिए जगह जगह लगे सीसीटीवी फुटेज देखा जा रहा है।