रावतभाटा: रावतभाटा उपखंड के कुण्डाल में मौसम ने ली करवट, शाम 4 बजे बाद काले बादल और ठंडी हवा से भीषण गर्मी से मिली राहत
विजय सिंह ने गुरूवार शाम 7 बजे बताया कि कुण्डाल में गुरुवार को सुबह से ही भीषण गर्मी और लू का असर देखने को मिला। दोपहर तक हालात ऐसे बने कि लोग घरों में कैद हो गए और सड़कें सुनसान हो गईं। लेकिन शाम करीब 6 बजे अचानक मौसम ने करवट ली। आसमान में काले बादल छा गए, धूलभरी आंधी चली और ठंडी हवाओं ने गर्मी से राहत दिला दी।